*👉🏻 सुरिंदरपाल दूसरी बार बने पेमा के प्रधान*

जालंधर-प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (पेमा) की जनरल हाउस की मीटिंग आज स्थानीय लायंस क्लब में हुई। इस मीटिंग में पत्रकारों के वेलफेयर के बारे में विचार चर्चा की गई और कई अहम फैसलों पर विचार किया गया। जिसके बाद पत्रकारों से पूछा गया कि क्या वह चुनावों के द्वारा प्रधान चुनना चाहते है या सर्वसम्मति से,तो सभी ने सर्वसम्मति से डॉ. सुरिंदर पाल को फिर से प्रधान चुन लिया। सुरिंदर पाल दूसरी बार पेमा के प्रधान बने हैं। कुछ दिनों के अंदर ही नई टीम की घोषणा कर दी जाएगी।
