*👉🏻 अब गन हाउस वाले भी देने लगे स्कीमें, मोडिफाई हथियार के साथ गोलियां फ्री…पढ़ें* *👉🏻 क्लिक करें हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 19 नवंबर 2020-(एच.ई)-जैसे दुकानदार साबुन सर्फ जैसे घरेलू सामानों के बारे में एक के साथ एक फ्री जैसी स्कीमें चलाते हैं। वैसे ही पंजाब में लाइसेंसी गन हाउस डीलर अब बिना लाइसेंस के विदेशी गोलियां और मॉडिफाई लाइसेंसी हथियारों के साथ गोलियां फ्री की स्कीमें दे रहे है।
यह हम नहीं कह रहे है बल्कि फेसबुक पर गन डीलरों द्वारा बनाये गए पेज बोल रहे हैं। गन डीलरों द्वारा फेसबुक पेज बना कर अपनी दुकान और दुकान में बेचे जा रहे हथियारों की फ़ोटो के साथ स्कीमें लिख रहे है। हैडलाइन एक्सप्रेस की टीम ने जब फेसबुक पर पंजाब के गन हाउस डीलरों द्वारा बनाये गए पेज चेक किये तो देखा कि उनपर बड़ी संख्या में इंडियन ऑर्डिनेश फैक्ट्री बोर्ड द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के हथियार, जिसे गन हाउस डीलर मोडिफाई कराकर इन हथियारों के साथ साथ विदेशी हथियारों और साथ ही विदेशी कंपनियों की गोलियों की स्कीमों की पोस्ट डाल रखी है।
इसी पोस्ट में कुछ डीलरों ने तो यहाँ तक लिख रखा है कि रिवॉल्वर और पिस्टल के साथ गोलियां फ्री। आप इन डीलरों से अमेरिका में बना विनचेस्टर (WINCHESTER), हार्नडी का होलो पॉइंट (HORNADY), फेडरल प्रीमियम(FEDERAL PREMIUM),ब्राज़ील में बने मैगतेक (MAGTECH), चेकोस्लोवाकिया में बने सेललिएर एंड बेलोट (SELLIER AND BELLOT), अमेरिकन ईगल ( AMERICAN EAGLE), रेमिंगटम (REMINGTOM) जैसी तमाम विदेशी कंपनियों की गोलियां आसानी से खरीद सकते है। इसके लिये आर्म्स डीलर द्वारा शर्त यह है कि आप उस डीलर के पुराने ग्राहक हो।
एक दो नही बल्कि 100 भी नही आप अगर पैसा आर्म्स डीलर के रेट के अनुसार खरचते है, तो डीलर आपको यह गोलियां 1000-2000 की संख्या में भी उपलब्ध करा देगा। लोगों की जान से खेलने वाले यह डीलर सिर्फ अपना और अपना फायदा देखते है। उनके द्वारा बेचा गई यह गोली किसी बेगुनाह की जान ले ले उससे उनको कोई लेना देना नही। इंडियन ऑर्डिनेश फैक्ट्री बोर्ड के रिवाल्वर पिस्टल के साथ साथ और हथियारों को मोडिफाई करा और विदेशी गोलियां बेच आर्म्स डीलर मोटी कमाई करने में लगे हुए है।
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह डीलर अपने आर्म्स लाइसेंस होल्डर जो कि सिविलियन है के बिल पर न तो विदेशी गोली बेचने का जिक्र करते है और न ही मोडिफाई हथियारों का । पंजाब आतंवादियों के चंगुल से तो कई कुर्बानियाँ देकर बच चुका है पर अब यही पंजाब कुछ भ्र्ष्ट आर्म्स लाइसेंस डीलरो के कारण अपराधियों के चंगुल में फंसता जा रहा है, जो अपराधियों को अवैध तरीके से विदेशी गोलियां सप्लाई करते है। ऑर्गेनाएज्ड क्राइम यूनिट के एक अधिकारी ने आज हैडलाइन एक्सप्रेस को बताया कि भारत सरकार के आर्म्स एक्ट के अनुसार कोई भी आर्म्स लाइसेंस डीलर इंडियन ऑर्डिनेश फैक्ट्री बोर्ड द्वारा निर्मित किसी भी हथियार को न तो मोडिफाई करा कर बेच सकता है और न ही विदेशी गोलियां बेचने का किसी के पास अधिकार है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के ध्यान में यह सारी बातें लाकर पंजाब के उन आर्म्स डीलरों के खिलाफ़ सख्त कारवाई की जायेगी और उन डीलरों का आर्म्स लाइसेंस कैंसिल करने की कारवाई भी की जायेगी।