साईकल स्टैंड के अंदर व्यक्ति ने की आत्महत्या
जालंधर,10 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं 3 के अंतर्गत पड़ते दोमोरिया पुल नज़दीक स्थित शर्मा साईकल स्टैंड में एक व्यक्ति ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना थाना 3 की पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साईकल स्टैंड के मालिक पुष्पिंदर शर्मा ने बताया कि पूर्ण सिंह नाम का व्यक्ति पिछले कई सालों से सड़कों पर अपनी दिन-रात गुज़ारता था। जिसे तीन महीने पहले ही स्टैंड पर रखा था। रात को वह पूर्ण को स्टैंड पर छोड़ घर चला गया था। सुबह जब आकर दरवाजा खटखटाया तो पूर्ण ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर वह दीवार फांद अंदर गया तो पूर्ण ने पानी की पाइप से फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जो मौके पर पहुंच जांच कर रही थी।



