पाकिस्तान को बड़ा झटका,पाकिस्तान की 200 वेबसाइटें हैक, पुलवामा हमले के विरोध में हैकरों ने जलाई …….

इस्लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। दुनिया भर में अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान इस हमले की भारी कीमत चुका रहा है। हैकरों ने पाकिस्तान की तकरीबन 200 वेबसाइटें हैक कर ली हैं। हैकरों ने पाकिस्तान की कम से कम 200 वेबसाइटें हैक कर उनके होमपेज पर मोमबत्ती लगा दी है। माना जा रहा है कि हैकरों ने पुलमावा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए ये मोमबत्तियां लगाई हैं।
पाकिस्तान की 200 वेबसाइटें हैक
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की करीब 200 वेबसाइटें हैक हो गई हैं। खुद को ‘टीम आई-क्रू’ कहने वाले हैकरों ने पाकिस्तान की तकरीबन 200 वेबसाइटें हैक करके शहीदों को अनूठे तरीके से श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोग जुलुस निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगा रहे हैं। इस हमले के बाद पाकिस्तान की दुनिया भर में निंदा हो रही है। इसी बीच ऐसी खबर आ रही है कि हैकरों ने तकरीबन 200 पाकिस्तानी वेबसाइटों को हैक कर लिया है। इन वेबसाइटों को खोलने पर उमके होमपेज पर मोमबत्ती जलती नजर आ रही है। कुछ वेबसाइटों पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ान भरते हुए दिखाई देते हैं।
पाकिस्तान ने ठहराया भारत को जिम्मेदार
पाकिस्तान ने इस घटना के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने हैकरों को आगे कर के यह काम करवाया है। आपको बता दें कि हैकरों ने खुद को टीम आई- क्रू का सदस्य बताया है। कुछ वेबसाइटों पर हैकरों ने लिखा है कि ‘हम 14/02/2019 कभी नहीं भूलेंगे। भारत कभी नहीं भूल सकता!’ आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।



