*👉🏻 पंजाब सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी*
जालंधर,20 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन
ग्रेवाल की अगुवाई में सभी सफाई सेवक आज हड़ताल पर बैठ गए। इसीलिए शहर में से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा और ना ही घरों से कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मचारी आएंगे। चंदन ग्रेवाल ने बताया कि सरकार काफी समय से उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इसीलिए आज से सभी सफाई कर्मचारी
मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है वह हड़ताल पर रहेंगे और ना ही शहर से कूड़ा उठाएंगे। सभी सफाई कर्मचारी और दर्जा चार कर्मचारी निगम परिसर में बैठकर सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे।
