कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में धमाका: यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश(हैडलाइन ब्यूरो) लखनऊ के कानपुर से बड़ी खबर है. बर्राजपुर स्टेशन के पास कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ है. घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और रेल सुरक्षा बल पहुंचकर मामलें की जांच में जुट गए है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल सकी है.
जानकारी के मुताबिक यह धमाका बुधवार रात 7 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन के सामान्य कोच के शौचालय में हुआ है. शुरूआती जांच में पता लगा है कि धमाका गोला बारूद की वजह से हुआ है. ट्रेन हरियाणा के भिवानी से कानपुर जा रही थी. धमाके की सूचना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है.



