*👉🏻 भीषण गर्मी के साथ-साथ बिजली विभाग ने भी लोगों को सताना किया शुरू* *👉🏻 बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार रोजाना लग सकते हैं तीन घन्टे के बिजली कट, आम जनता हुई परेशान, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 30 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)- भीषण गर्मी के साथ-साथ बिजली विभाग ने भी लोगों को सताना शुरू कर दिया है। कल मंगलवार को रात डेढ़ घंटे बिजली गुल रही थी जिस कारण ब्लैक आउट हो गया था और आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से बिजली का कट लगा हुआ है जो कि शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा। बिजली विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग रोजाना दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक का कट लगा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आम लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। 
–बिजली कटों से परेशान लोग करने लगे पंजाब सरकार पर व्यंग–
पहले तो रोजाना अलग-अलग समय पर 1 घंटे या डेढ़ घंटे के लिए बिजली जाती थी जिसे मेंटेनेंस का नाम दे दिया गया था। लेकिन अब यह बताया जा रहा है की बिजली विभाग 3 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए रोजाना कट लगाया करेगा। जिसके बारे में पता चलते ही लोगों ने पंजाब सरकार पर व्यंग करने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार ऐसे ही 3-4 घंटे का कट लगाकर लोगों के बिजली बिल कम करेगी ताकि लोगों को यह लगे कि पंजाब में बिजली सस्ती हो गई है, तभी तो बिजली के बिल कम आ रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे ही तीन-चार घंटे का कट लगाकर लोगों को बिजली फ्री का एहसास करवाया जाएगा।

