*👉🏻 विजिलेंस ने रिश्वतखोर पटवारी को किया गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,30 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर की टीम ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर बीएसएफ की शिकायत पर रिश्वतखोर पटवारी को तीन हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो जालंधर दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि
बीएसएससी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर तरसेम सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी पिंड जहूरा थाना टांडा तहसील दसूहा जिला होशियारपुर ने शिकायत दी थी कि पटवारी सतविंदर सिंह उनसे इंतकाल करवाने के एवज में तीन हज़ार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी विजिलेंस दलबीर सिंह होशियारपुर के दिशा निर्देशों पर इंस्पेक्टर हरबंस लाल ने अपनी टीम सहित पटवारी सतविंदर सिंह को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोर पटवारी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
