जैश-ए-मोहम्मद का नया कमांडर अबू बकर है आईईडी एक्सपर्ट,देश में पुलवामा से बड़े आतंकी हमले का अलर्ट! 500 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किए जाने की आशंका

नई दिल्ली (हैडलाइन ब्यूरो) खुफिया सूत्रों से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की तर्ज पर देश में एक और बड़े आतंकी हमले की आशंका है। इस बार चौकीबल और तंगधार में आतंकी हमले की चेतावनी की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार जिस आतंकी हमले की आशंका जताई गई है, उसमें 500 किलो के विस्फोटकों के इस्तेमाल का अलर्ट जारी जारी किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगले 2 दिन में आईईडी के जरिए काफिले पर आत्मघाती हमले की साजिश रची जा रही है। जिस गाड़ी से हमले की आशंका व्यक्त की गई, उसका रंग हरा बताया जा रहा है। वहीं, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कहा कि पुलवामा हमले में 200 किलो का ‘खिलौना’ इस्तेमाल हुआ था।
सुरक्षाबलों से चौकन्ना रहने की अपील
खुफिया एजेंसियों ने ताजा इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों से चौकन्ना रहने की अपील की है। एजेसिंयो को मिले इनपुट के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद ने एक हरे रंग की गाड़ी को तैयार कर लिया गया है, जिसमें 500 किलो आईईडी रख एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की बता कही गई है। यह हरे रंग की गाड़ी को स्कॉर्पियो बताई जा रही है। जैश की साजिश एक बार देश को पुलवामा जैसे भयावह हमले से दहलाने की है।
-6 आतंकी घुसपैठ के लिए गुरेज सेक्टर के पास घात लगाए बैठे
खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट में डिकोड हुआ है कि जैश कुछ स्थानीय कश्मीरी लड़कों को आतंकी बनाने के लिए तैयार कर रहा है। जानकारी मिली है कि सीमा पर 5-6 आतंकी घुसपैठ के लिए गुरेज सेक्टर के पास घात लगाए बैठे हैं। ये आतंकी भारत में घुसने के लिए अपने आका के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।

