*👉🏻 ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाली फेयर डील एजेंसी का मानवाधिकार संगठन के पंजाब प्रधान शशि शर्मा ने किया पर्दाफाश* *👉🏻 18,600 रुपये में दिया गया ऑक्सीजन सिलेंडर, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 अप्रैल 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-एक तरफ जालंधर में कोरोना महामारी अपने चरम पर है तो दूसरी तरफ लोग अस्पतालों में दाखिल अपने संक्रमित परिजनों और रिश्तेदारों की ज़िंदगी बचाने की खातिर ऑक्सिजन का प्रबंध करने में लगे हुए हैं।
वैसे तो जिलाधीश ने आदेश जारी किए हैं कि कोई भी ऑक्सिजन सिलेंडर बेचने वाली एजेंसी ऑक्सिजन गैस सिलेंडर को अस्पतालों और जरूरत मंद बीमार लोगों के अलावा किसी और व्यक्ति को ऑक्सिजन सप्लाई नहीं कर सकता। मगर कालाबाजारी करने वालों के लिए यह आदेश मायने नहीं रखते। जिसकी ताजा मिसाल आज जालंधर में देखने को मिली।
मानवाधिकार संगठन के पंजाब प्रधान शशि शर्मा ने बताया कि उन्होंने फेयरडील ऑक्सीजन गैस सिलेंडर एजेंसी को फोन कर अपने घर के लिये एक ऑक्सीजन गैस सिलिंडर बुक कराया, जो कि ऑक्सीजन के सिलेंडर बेचते और सप्लाई करते हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की तो एजेंसी के प्रबंधकों द्वारा ऑक्सीजन का सिलेंडर ₹18000 में देने की बात कही, जबकि वही सिलेंडर ₹10000 में मिलता है। शशि शर्मा द्वारा भेजे व्यक्ति ने कंपनी के प्रबंधकों को ₹18000 कैश दे दिया और एक ऑक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर शशि शर्मा के घर भेज दिया लेकिन एजेंसी वालों ने सिलेंडर के बदले ₹600 का बिल काट कर दिया। जो बिल खेड़ा क्लिनिक के नाम पर काटा गया था। सिलेंडर लेने के बाद शशि शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को इस कालाबजारी की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने पूरी बात सुनने के बाद एडीसीपी सरोआ की ड्यूटी लगाई कि उक्त मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। जिसके बाद एडीसीपी ने मौके पर ही एसीपी छेत्रा और एसीपी छेत्रा ने थाना प्रभारी 4 को इस मामले में कारवाई के लिये कहा। थाना 4 के प्रभारी ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कारवाई के लिये थाना 4 के ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी लगा दी। जिसके बाद ड्यूटी ऑफिसर ने कहा की एक और सिलेंडर खरीदा जाए ताकि एजेंसी वालों को रंगे हाथ पकड़ कर उनपर कार्रवाई की जा सके। अब सोचने की बात यह है कि अगर कोई आम इंसान ब्लैक में सिलेंडर खरीद कर लाता है और कालाबाजारियों पर प्रशासन को कारवाई करने के लिए कहता है तो प्रशासन आगे फिर से उक्त व्यक्ति को एक और सिलेंडर खरीदने की बात करता है। ऐसे में कोई भी जागरूक नागरिक किसी कालाबाजारी को सजा दिलवाने के लिए आगे नहीं आएगा, क्योंकि प्रशासन का सुस्त रवैया ही कालाबाजारी करने वालों को हिम्मत दे रहा है। मगर शशि शर्मा ने आज फिर से फेयर डील एजेंसी के प्रबंधकों को एक और ऑक्सीजन सिलेंडर देने के लिए कहा। जिसके बाद फेयर डील एजेंसी के प्रबंधकों ने आज ऑक्सीजन सिलेंडर का रेट 18,600 बताया (वो भी सिर्फ़ गैस का)। शशि शर्मा ने 18,600 में ही सिलेंडर लेने के लिए हामी भर दी। जिसके बाद जिलाधीश द्वारा बनाई गई एक टीम ने शशि शर्मा द्वारा भेजे गए व्यक्ति के साथ जाकर फेयर डील एजेंसी में से सिलेंडर खरीदा और उन्हें खाली सिलेंडर भी दिया। फेयर डील एजेंसी ने खाली सिलेंडर लेकर भरा हुआ सिलेंडर उन्हें ₹18,600 में दिया गया। जिसके बाद टीम ने एजेंसी के प्रबंधकों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

