केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश की पत्नी ने बताई थप्पड़ मारने की वजह
दिल्ली,6 मई 2019-(एजेंसी)-शनिवार को दिल्ली के मोतीनगर इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक अनजान शख्स ने थप्पड़ मार दिया। अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले की पहचान सुरेश नामक व्यक्ति के रूप में की गई है। इस घटना के बाद सुरेश को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। इसी बीच आरोपी सुरेश की पत्नी ने थप्पड़ मारे जाने की घटना पर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने के आरोपी सुरेश की पत्नी ने क्या बताया है।
आप प्रत्याशी बृजेश गोयल के समर्थन में कर रहे थे प्रचार-
Third party image reference
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जिस समय यह हमला हुआ, उस समय वह नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बृजेश गोयल के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान नई दिल्ली लोकसभा सीट के मोतीनगर इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक खुली जीप में सवार होकर रोड शो करने में जुटे हुए थे, उसी समय एक शख्स ने जीप पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद आरोपी सुरेश ने भागने की कोशिश की लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरेश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Third party image reference
थप्पड़ मारने की घटना पर क्या बोली आरोपी सुरेश की पत्नी-
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स सुरेश की पत्नी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि मोदी जी की बुराई से सुरेश काफी नाराज था तथा इसी वजह से उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया। आरोपी सुरेश की पत्नी ममता ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री मोदी की बुराई बिल्कुल भी पसंद नहीं थी तथा कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के बारे में भला-बुरा कहने पर सुरेश बहुत ही नाराज था।
