घर में ही 8वीं पास लड़का,बना रहा था ऐसी चीज़ कि देखकर पुलिस के भी होश उड़े
बाजार में एक नकली नोट चलाने के बाद युवक ने खुद ही घर पर नकली नोट बनाने की फैक्ट्री बना डाली। जी हां, यह सच है।
एक युवक को अचानक कहीं से 100 रुपए का नकली नोट मिल गया था। जब उसने वह किसी अन्य व्यक्ति को दिया तो वह नोट चल गया। बस फिर क्या था, उसी समय इस युवक के दिमाग में नकली नोट की फैक्ट्री बनाने का आइडिया आ गया। तीन दिनों में उसने करोड़ों रुपए बना डाले आपको बता दें कि यह अजीबोगरीब घटना भोपाल के पिपलानी क्षेत्र से आई है।
नकली नोट बनाता था लड़का
इस बारे में एएसपी क्राइम ब्रांच रश्मि मिश्रा ने बताया कि “हम लोगों को मुखबिर से खबर मिली थी कि पिपलानी क्षेत्र में 2 युवक नकली नोटों की खेप लाने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर दोनो युवकों को धर दबोचा। इन दोनों के पास में पांच-पांच सौ के नकली नोट बरामद किये गए। इन दोनों यूवको का नाम सोनू राय तथा सोनू कुशवाह हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि पकड़े गए युवकों में सोनू राय नामक का लड़का महज 8वीं क्लास तक ही पढ़ा है। सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह पहले आधारकार्ड बनाने का कार्य किया करता था। एक बार उसको कोई व्यक्ति 100 रूपए का नकली नोट दे गया था लेकिन सोनू ने उसको किसी प्रकार बाजार में चला दिया।
भोपाल में पकड़ा गया लड़का
इसके बाद उसने कागज़, स्कैनर, कलर आदि खरीदे और नकली नोट बनाने की फैक्ट्री खोल ली। पुलिस ने बताया कि दोनों युवको के पास से करीब 70 हजार के नकली नोट बरामद किये गए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

