AAP विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा, दो करोड़ रुपये बरामद
नई दिल्ली (हैडलाइन ब्यूरो)दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक विधायक घर से आयकर विभाग की टीम ने 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स की टीम फिलहाल विधायक नरेश बालयान से पूछताछ कर रही है. हालांकि यह पैसा किसका है यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप विधायक के घर से इतने बड़ी मात्रा में कैश मिलना संदेह पैदा कर रहा है.


