*👉🏻 कमर पर कपड़े में बांधकर 1 किलो हेरोइन ले जा रहा तस्कर काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 29 अगस्त 2022-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने नाकाबंदी दौरान एक तस्कर को काबू किया है जो अपनी कमर पर एक लिफाफा बांधकर उसमें 1 किलो हेरोइन लेकर जा रहा था।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा के दिशा-निर्देशों पर एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह सरोआ और एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के एस आई अशोक कुमार ने अपनी टीम सहित विकासपुरी मोहल्ला से अंगूरा वाली वेल मेन रोड दोआबा चौक से थोड़ा पीछे नाकाबंदी की हुई थी। तभी मेन रोड की तरफ से एक मोना व्यक्ति जोकि पैदल आ रहा था वो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और वापिस मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही उसे काबू किया और उसका नाम पूछा। व्यक्ति ने अपना नाम गगनदीप सिंह पुत्र राज सिंह निवासी पिंड गंगसर जैतो जिला फरीदकोट बताया। पुलिस ने आरोपी से जालंधर आने का कारण पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाया जिसके बाद पुलिस पार्टी ने एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह को मौके पर बुलाया। जिसके बाद आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी की कमर पर एक पीले रंग के कपड़े में एक लिफाफा बंधा हुआ था जिसमें 1 किलो हेरोइन थी। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर आरोपी को काबू कर लिया और थाना डिवीजन नंबर आठ में आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।