अब आपकी जेब मे आएगा RBI का जारी किया हुआ 20 रुपए का नया नोट, जानें क्या हैं विशेषताएं
भारतीय रिजर्व बैंक ने अब 20 रुपए का नया नोट जारी किया है. 26 अप्रैल को आरबीआई ने सबसे पहले अपनी वेबसाइट पर इसकी झलक पेश की थी. हम आपको हकीकत में 20 रुपए का नया नोट आ गया है. प्रदेश में यह सबसे पहले न्यूज-18 के पास पहुंचा है. जल्दी ही 20 रुपए के नए नोटों की खेप आरबीआई के रीजनल कार्यालय तक पहुंचेगी. इसके बाद आरबीआई का स्थानीय प्रबंधन आम उपभोक्ताओं के लिए वितरण की व्यवस्था करेगा. गौरतलब है कि देश में 20 रुपए के करीब 10 अरब नोट प्रचलन में हैं, जो कुल नोटों का 9.8 फीसदी है. आरबीआई ने स्पष्ठ कर दिया है कि 20 रुपए के पुराने नोट भी प्रचलन में रहेंगे. इससे पहले आरबीआई 500, 100, 50 और 10 रुपए के नए नोट जारी कर चुका है.
20 रुपए के पुराने और नए नोट में अंतर- 20 रुपए का नया नोट पुराने की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत लम्बाई में छोटा है, हालांकि चौड़ाई लगभग समान है. 20 रुपए का नया नोट फ्लोरोसेंट ग्रीन कलर का है जिसे मेहंदी कलर भी कहते हैं, पीला और हरा रंग मिलाकर यह शेड तैयार होती है, जबकि पुराना नोट हल्के गुलाबी रंग का है.
20 रुपए के नए नोट में गांधीजी की तस्वीर मध्य से थोड़ा बाएं तरफ है, जबकि पुराने में दाएं तरफ थी. नए नोट में चारों कॉर्नर को डिजायनर बनाया गया है, जबकि पुराने नोट में कॉर्नर प्लेन है. नए नोट पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं, जबकि पुराने नोट पर रघुराम राजन के हस्ताक्षर थे.


