*👉🏻 पापा मैं जीना छोड़ रही हूँ, लिखा…और मौत को लगा लिया गले*

जालंधर,8 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत आते संतोषी नगर में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए मृतक युवती हेमा के पिता प्रदीप ने बताया कि उनकी बेटी रेलवे रोड पर किसी प्रिंटिंग प्रेस में काम करती थी। आज सुबह जब हेमा अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उसे उठाने के लिए वह कमरे में गए। दरवाजा बंद होने पर जब खिड़की से देखा तो हेमा फंदे पर झूल रही थी। जिसे तुरंत ही नीचे उतारा तो वह मृत थी। लाश के पास ही सुसाइड नोट पड़ा हुआ था, जिसमें हेमा ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
