लंदन पुलिस ने मोदी को किया गिरफ्तार
लंदन में बेखौफ घूम रहे भगोड़े नीरव मोदी पर शिकंजे में आ गया है. बुधवार को लंदन पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था. पुलिस 25 मार्च तक नीरव मोदी को कोर्ट में पेश करेगी.
दरअसल बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर अपना लुक बदलकर बेखौफ घूमता दिखा था. जबकि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है. इसके बाद ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया. हालांकि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का विकल्प है.कोर्ट से नीरव को सशर्त जमानत मिल सकती है.




