*👉🏻 हेरोइन सहित दो काबू*
जालंधर,3 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत आती चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने दो व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर आठ के प्रभारी परमदीप सिंह ने बताया कि चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र पाल सिंह व एसआई जोगिंदर पाल पुलिस पार्टी सहित परफेक्ट चौक में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने दो व्यक्तियों को शक होने पर काबू कर उनकी तलाशी ली तो दोनों को पास से 5-5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम बचित्तर सिंह उर्फ साबी पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव सलारपुर थाना सदर और बलजीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव नत्थेवाल थाना सदर बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।


