*👉🏻 पंजाब सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे किसान* *👉🏻 फिर से जलाई जा रही नाड़* *👉🏻 आदेश जारी करने के बाद कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझते अधिकारी*
जालंधर,19 अप्रैल- हर साल पंजाब सरकार द्वारा नाड़ को आग ना लगाने के आदेश जारी किए जाते हैं। लेकिन आदेश जारी होने के बाद कभी कार्रवाई नहीं की जाती। आज भी जालंधर के वार्ड नंबर 40 में पड़ते देओल नगर के साथ लगते तिलक नगर रोड पर किसान ने फसल काटने के बाद नाड़ को आग लगा दी। जिस कारण सारा वातावरण प्रदूषित हो गया और धुंए के कारण वहां से निकलने वाले लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। क्या प्रशासनिक अधिकारी उक्त किसान पर कार्रवाई करेंगे या फिर अपने दफ्तरों में बैठ सिर्फ आदेश ही जारी करेंगे।

