*👉🏻 जब रेलवे स्टेशन से दो बच्चों को जबरन उठा लाया एक शराबी* *👉🏻 वर्कशॉप चौक के पास पहुंचा तो क्या हुआ..पढ़ें*
जालंधर,19 मार्च 2019-(ज्ञान सिंह/प्रदीप भल्ला)- रेलवे स्टेशन से एक शराबी व्यक्ति जबरन दो बच्चों को रिक्शा पर बैठा कर ले गया। जैसे ही शराबी व्यक्ति वर्कशॉप चौक के पास दाना मंडी पहुंचा तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के साथ शराबी व्यक्ति को देख लोगों ने उसे काबू कर लिया। लोगों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह अमन नगर में रहते हैं और रेलवे स्टेशन के पास से यह शराबी व्यक्ति उन्हें डरा
धमकाकर रिक्शा पर बैठा लाया। बच्चों ने कहा कि रास्ते में शराबी दोनों को पीट रहा था। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही जूलो नंबर 3 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शराबी व्यक्ति व बच्चों को गाड़ी में बैठा थाने ले गए।


