*👉🏻 11 मोबाइल,एक बाइक और गांजा सहित तीन काबू*
जालंधर,24 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 1 किलो गांजा, 11 मोबाइल और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद किया है। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया की थाना 8 के प्रभारी परमदीप सिंह के दिशा-निर्देशों पर उन्होंने और एसआई जोगिंदर पाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फोकल प्वाइंट से जगन्नाथ शाह पुत्र रामेश्वर शाह निवासी हरगोबिंद नगर को काबू कर उसके पास से 1 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी प्रकार एएसआई राजपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित फोकल प्वाइंट चौक से बाइक सवार दो व्यक्तियों को काबू किया। जिनके पास से पुलिस को अलग-अलग कंपनियों के 11 मोबाइल बरामद हुए, जो उन्होंने अलग-अलग लोगों से छीने थे। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



