*👉🏻 आठ सौ पेटी शराब सहित कैंटर चालक काबू, साथी फरार*
जालंधर,11 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना कैंट की पुलिस ने कैंटर में लाई जा रही 800 पेटी शराब सहित कैंटर चालक को काबू किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए डीसीपी परमवीर सिंह परमार ने बताया कि एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल के दिशा-निर्देशों पर थाना कैंट की पुलिस ने जीएनए चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी 
दौरान पुलिस पार्टी ने एक कैंटर को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 800 पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर ज़ब्त कर चालक को काबू कर लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी पिंड मानोचाल जिला तरनतारन के रूप में बताई है। पुलिस फरार आरोपी नंदलाल पुत्र बरडू राम निवासी पिंड ग्लोर थाना ज्वाला जी हिमाचल प्रदेश हाल निवासी डिफेंस कॉलोनी दीपनगर जालंधर की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

