*👉🏻 अवैध इमारतों पर चला नगर निगम की डिच का पंजा*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- शहर के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अवैध निर्माणों पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की डिच का पंजा चला। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए बस्ती पीरदाद की शेर सिंह कॉलोनी से 6 दुकानों को तोड़ा। इसके इलावा घास मंडी चुंगी के समीप श्मशान घाट के निकट बन रही अवैध कोठियों पर भी कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजीत शर्मा, निर्मलजीत वर्मा व खन्ना के नेतृत्व में की गई है। कार्रवाई के दौरान घास मंडी श्मशान घाट के पास बन रही अवैध कोठियों पर कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कोठियों का मालिक डिच मशीन के आगे आकर विरोध जताने लगा था जिसे निगम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अजीत शर्मा ने बताया कि जिस जिस एरिया में आज कार्रवाई की गई है उनको काफी देर से नोटिस भेजकर काम रोकने को कहा गया था। परंतु इन्होंने काम रोकने की बजाय निर्माण कार्य ओर तेज कर दिया था। इसी लिए निगम कमिश्नर के आदेशानुसार आज अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है।


