*👉🏻 मिशन मोदी पीएम अगेन की बैठक में कार्यकर्ताओं को राम गोपाल काका जी ने किया संबोधित*
जालंधर,31 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- मिशन मोदी पी एम अगेन की एक बैठक स्थानीय होटल इंद्रप्रस्थ में की गई। जिसमें मिशन मोदी पीएम अगेन के पंजाब प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.संजीव चौधरी ने सम्बोधित किया। इस बैठक में मिशन मोदी पीएम अगेन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका जी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सबसे पहले ज्योति प्रज्वलित कर इस
बैठक की शुरुआत की गई। तदोपरांत मिशन मोदी पीएम अगेन जालंधर के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका जी,पंजाब प्रधान डाॅ संजीव चौधरी,पूर्व कैबिनेट
मंत्री मनोरंजन कालिया एवं मिशन मोदी पीएम अगेन पंजाब की महिला वाहिनी अध्यक्ष उर्मिल वैद्य का स्वागत किया गया। मुख्य मेहमानों ने अपने- अपने विचार कार्यकर्ताओं से सांझा किए। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका जी ने मिशन मोदी पीएम अगेन के संगठन की रुपरेखा तथा कार्य क्षेत्र के बारे में विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंनेे कहा कि मिशन मोदी पीएम अगेन का काम मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के बाद भी खत्म नहीं होगा बल्कि आगामी रणनीति तैयार की जाएगी तथा अपने संगठन को और मजबूत किया जाएगा।इस बैठक में आम
आदमी पार्टी के ऑफिस इंचार्ज नरेंद्र सचदेवा को मिशन मोदी पीएम अगेन में शामिल किया गया।उनकी मिशन मोदी पीएम अगेन पंजाब में सचिव के पद पर नियुक्ति की गई। इस बैठक में 35 पदाधिकारी, 22 जिलाध्यक्ष, महिला वाहिनी अध्यक्ष, युवा वाहिनी अध्यक्ष तथा एससी विंग अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर मिशन मोदी पीएम अगेन जालंधर की तरफ से जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा के अलावा मार्गदर्शक अनिल सच्चर,रामलुभाया कपूर, सुरेश शर्मा, कीमती भगत, रॉबिन सांपला, महासचिव अजय जोशी, एच एस बेदी, प्रदीप खुल्लर, उपाध्यक्ष सुभाष भगत, विपन आनंद, ऊषा शर्मा, किरण थापर, महिला वाहिनी अध्यक्ष रानी सरीन, युवा वाहिनी अध्यक्ष रॉक्सी उप्पल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।