*👉🏻 साढ़े पांच किलो हेरोइन और हथियारों सहित एएसआई अपनी महिला साथी सहित काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
लुधियाना,27 जून 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़)-एसटीएफ लुधियाना रेंज ने मेजर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी मकान नंबर 67, गली नं 2, मोहल्ला बालाजी नगर, प्रताप सिंह वाला लुधियाना जोकि पंजाब पुलिस का एएसआई है और कमिश्नरेट लुधियाना की एमटीओ ब्रांच में तैनात है को हरजीत कौर पत्नी लेट जसवंत सिंह निवासी चिमनी रोड, न्यू शिमलापुरी लुधियाना सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से साढे पांच किलो हेरोइन, एक 32 बोर रिवाल्वर और 11 जिंदा कारतूस, 7.62 एसएलआर 11 ज़िंदा कारतूस, 303 राइफल 04 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर नंबर 8, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत थाना एसटीएफ फेस 4 मोहाली जिला एसएएस नगर में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
