*👉🏻 लोकसभा चुनाव 2019* *👉🏻 होशियारपुर सीट पर सांपला और सोमप्रकाश की दावेदारी से पैदा हुए विवाद का फायदा मिल सकता है कांग्रेसी उम्मीदवार को*

जालंधर,23 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- होशियारपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने अभी तक अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस सीट पर विजय सांपला और सोमप्रकाश के बीच पेंच फंसा हुआ है। दोनों ही भाजपा नेता इस सीट को पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अगर पार्टी सांपला को सीट देती है तो सोमप्रकाश के समर्थक उनकी वोट तोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे और अगर सोम प्रकाश को होशियारपुर से टिकट दी जाती है तो सांपला खेमे के लोग वोटों के जरिये उन्हें नुकसान पहुंचाने
की पूरी कोशिश करेंगे। जिसका फायदा कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ.राजकुमार चब्बेवाल को मिल सकता है। अब पार्टी के आला नेताओं को देखना होगा कि वह किसको इस सीट पर उतारेगी। क्योंकि अगर किसी पैराशूट उम्मीदवार को होशियारपुर से उतारा जाएगा तब भी कांग्रेसी उम्मीदवार को इसका भरपूर फायदा होगा। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांपला और सोमप्रकाश इस सीट के लिए अपनी पूरी अप्रोच लड़ा चुके हैं। इसी लिए पार्टी असमंजस में है कि किसे होशियारपुर से चुनावी मैदान में उतारा जाए। अगर जमीनी हकीकत की बात की जाए तो इन दोनों नेताओं की लड़ाई का फायदा कांग्रेसी उम्मीदवार को मिलने वाला है।

