*👉🏻 स्मार्ट चिप कंपनी का एक और कर्मचारी विजिलेंस ने किया गिरफ्तार*

जालंधर,3अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- विजिलेंस ब्यूरो ने स्मार्ट चिप कंपनी के एक ओर कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि 27-03-2018 को एजेंट सनी सिक्का और अमित कुमार स्मार्ट चिप कंपनी के इंचार्ज को मेहरवान सिंह नामक व्यक्ति से ₹4000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने जांच दौरान पाया कि 28-02-2018 को स्मार्ट चिप कंपनी के इंचार्ज अमित कुमार और उसके अधीन काम करते स्मार्ट चिप कंपनी के कर्मचारी हरदीप सिंह ने ऑफिस समय के बाद सफेद रंग की i-20 कार में ड्राइविंग टेस्ट देकर किसी और व्यक्ति के लाइसेंस तैयार किए थे। जो दोनों लाइसेंस एप्लिकेंट को जारी हो चुके हैं। अमित कुमार को विजिलेंस टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर था और जांच के बाद आज स्मार्ट चिप कंपनी के कर्मचारी हरदीप सिंह को दोषी पाए जाने पर आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

