नौ दिन में तीसरी बार खालिस्तानी झंडा फहराया,पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश-ईशांत शर्मा
कपूरथला,25 अगस्त 2020- (एच.ई)मोगा में एक बार फिर खालिस्तान का झंडा फहराया गया।इस बार कोटकपूरा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात लोगों ने खालिस्तानी झंडा फहराया।झंडे पर कढ़ाई करके खंडा साहिब बना था।उस पर खालिस्तान जिंदाबाद भी लिखा गया था।डीएसपी के मामला ध्यान में आने के बाद पुलिस झंडे को उतारकर ले गई।पिछले नौ दिन में झंडा फहराने की यह तीसरी घटना है।
इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए एन्टी ख़ालिस्तान फ्रंट एवं शिव सेना हिन्द यूथ विंग के राष्टीय अधक्ष्य ईशान्त शर्मा एवं युवा राष्टीय उपाध्क्षय दीपक छाबड़ा ने कहा कि मोगा तीसरी बार सरकारी मशीनरी को ठेंगा दिखाते हुए शरारती तत्वों ने खालिस्तान का झंडा फहराकर पंजाब में खौफ पैदा करने की साजिश रची है,जिसे शिव सेना हिन्द यूथ विंग कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।उक्त नेताओ ने कहा की इससे पहले स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मोगा के मिनी सचिवालय पर खालिस्तान का झंडा फहराते हुए तिरंगे का अपमान किया गया था।मामले में आरोपित पुलिस अधिकारी का बेटा नौ दिन बाद भी फरार है जो पुलिस प्रशासन की नाकामी पर अनेकों सवाल खड़े करती है।उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों पर सवालिया चिन्ह है कि बार बार देश विरोधी लोग खालिस्तान का झंडा लगाकर पंजाब में अपनी मौजूदगी साबित कर रहे है। इससे एक बात तो साफ होती है पंजाब के हिंदू नेता की सुरक्षा को लेकर ना तो पंजाब सरकार और ना ही पुलिस प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है।सोशल मीडिया पर भी खालिस्तान का समर्थन करने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।दीपक छाबड़ा ने कहा कि विदेशों में चल रही खालिस्तानी मुहिम पूरी तरह फेल होगी और पंजाब में न कभी खालिस्तान बनने दिया है और न बनने देंगे।कहा कि मुट्ठी भर लोग विदेशों में बैठकर भारत को तोडऩे की साजिश रच रहे हैं लेकिन यह साजिश कामयाब नहीं होगी।कहा कि विदेशों में बसने वाले सारे सिख इस मुहिम का हिस्सा नहीं हैं और अमरीका,कनाडा,यू.के जैसे देशों में लाखों की संख्या में देशभक्त सिखों ने भारत का मान बढ़ाया है और सिखी को विदेशों में जिंदा रखा है तथा भारतीय संस्कृति को विदेशों में खास पहचान दिलाई है लेकिन इसके बावजूद मुट्ठी भर लोग ऐसे हैं जो देश को तोडऩे की बात करते हैं।उन्हें यह समझ नहीं है कि अब खालिस्तान को लेकर जन समर्थन नहीं है।खालिस्तान न कभी बनने दिया और न कभी बनने देंगे। शर्मा ने कहा चाहे कुर्बानी भी क्यों न देनी पड़े वह कभी खालिस्तान नही बनने देंगे।उन्होंने कहा यह देश एक है और पंजाब हमेशा से ही भारत का हिस्सा रहा है।दीपक छाबड़ा ने कहा केंद्र सरकार खालिस्तानी समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाला के साहित्य व सामग्री बिकने पर भी रोक लगाए ताकि देश की एकता और अखंडता बनी रहे।उन्होंने कहा ऐसी सामग्री से देश के युवा भृमित होते है जो देश के लिए अच्छे संकेत नही है।दीपक छाबड़ा ने कहा कि अगर इस मामले पर कड़ी कार्रवाही नहीं हुई तो शिवसेना हिन्द यूथ विंग जल्द ही कपूरथला में खालिस्तान का पुतला फूंक प्रदर्शन करेगी।
