बंद होने जा रहे है ये 5 बैंक, जाने अब क्या होगा आपके खाते का?
हाल ही में विजया बैंक और देना बैंक का विलय बैंक ऑफ बरौदा में किया जा चूका है. अब देश के 5 और बैंकों के विलय के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है. इसके लिए वित्त मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक देश के 5 बैंकों का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया जायेगा.
पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब एंड सिंध बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का विलय किया जाएगा. जिसके बाद पंजाब नेशनल बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक, इन बैंकों का विलय प्रोसेस इस साल की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है. बता दें कि सरकार का प्लान है कि सभी छोटे बैंक बंद होकर बड़े बैंक में विलय हो जाएं. इन बैंकों के बंद होने से आपके खाते पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ऑपरेट किए जाएंगे.
