*👉🏻 भार्गव कैम्प की पुलिस ने कैसे पकड़ी 202 पेटी शराब,पढ़ें पूरी कहानी*

जालंधर,19 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने 202 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जिसकी पहचान राजिंदर सिंह राजू पुत्र इंदर सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदा के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने बताया कि एसआई निर्लेप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित माता रानी चौक मॉडल हाउस में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक एक्टिवा सवार को रोका। जिसने एक्टिवा के आगे प्लास्टिक का बोरा रखा हुआ था। जिसकी तलाशी लेने पर बोरे में से 24 बोतल शराब अरुणाचल प्रदेश की बरामद हुई। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने बुटर गांव थाना भोगपुर में एक खेत में शराब छुपा कर रखी हुई है। पुलिस पार्टी ने आरोपी द्वारा बताई जगह पर छापेमारी कर 200 पेटी शराब की बरामद की। पुलिस ने आरोपी पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
