*👉🏻 शराब तस्कर सोनू सिलेंडरां वाले के घर से बरामद हुई अवैध शराब* *👉🏻 दड़ा सट्टा लगाने वाले भी काबू*
जालंधर,4 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए-1 की पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस्ती बावा खेल में अनिल कुमार उर्फ सोनू सिलेंडर वाला पुत्र देसराज निवासी पन्नू विहार के पुराने घर में छापामारी कर 14 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। छापेमारी दौरान आरोपी सोनू सिलेंडर वाला मौके पर मौजूद नहीं था। जिसकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी पर पहले भी अलग-अलग थानों में नाजायज शराब बेचने के पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार सीआईए-1 की टीम ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर दड़ा सट्टा लगाने वाले लोगों को नकदी व दड़े सट्टे की पर्चियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत पुत्र अजीत कुमार निवासी हरगोबिंद नगर, राहुल पुत्र राजाराम निवासी ईशा नगर जालंधर, इनके पास से पुलिस ने 11,200 रुपये व सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं। इनके इलावा सोनू पुत्र सुरेंद्र, ओमकार पुत्र राम हेत निवासी राम नगर के पास से ₹15,500 वाले सट्टे की पर्चियां। अनिल वर्मा पुत्र सतपाल वर्मा निवासी न्यू दशमेश नगर के पास से ₹2800 सट्टे की पर्चियां और विकास कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मॉडल हाउस, ऋषि पुत्र वेद प्रकाश निवासी सेंट्रल टाउन के पास से ₹7050 और दड़े सट्टे की पर्चियां बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
