मामला रिटायर्ड ब्रिगेडियर पर हमले का,लापरवाही बरतने पर बिमलकांत सहित दो एएसआई पुलिस कमिश्नर ने किए सस्पेंड
जालंधर:-वीरवार को जालंधर के पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए थाना रामा मंडी के प्रभारी विमल कांत को सस्पेंड कर दिया है थाना रामामंडी के अंतर्गत आते लद्देवाली क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोगिंदर जायसवाल निवासी पंजाब एवेन्यू पर कुछ लोगों ने तेज़धार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसी मामले थाना प्रभारी बिमल कांत और उनके साथ एएसआई नरेंद्र सिंह व सतीश कुमार पर लापरवाही के आरोप लगे। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने हमले से कुछ दिन पहले ही थाना प्रभारी को शिकायत देकर कहा था कि जिन लोगों के साथ उनका प्रॉपर्टी केस चल रहा है वो उनपर हमला कर सकते हैं। लेकिन थाना प्रभारी ने इस बात को संजीदा तरीके से न लेते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण रिटायर्ड ब्रिगेडियर पर उक्त लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसी कारण पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी बिमलकांत और दो एएसआई को लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस बात की पुष्टि खुद पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा ने की है।
