*👉🏻 बूटा मंडी नज़दीक मार्बल कारोबारी का सड़क पर कब्ज़ा* *👉🏻 प्रतिबंधित समय सीमा में भी आते हैं भारी वाहन*
जालंधर-वैसे तो शहर के कई इलाकों में दुकानदारों द्वारा सड़क पर कब्ज़े किये हुए हैं। लेकिन बूटा मंडी नज़दीक एक मार्बल कारोबारी के मार्बल से भरे ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं।
इस मार्बल विक्रेता के माल से भरे ट्रक प्रतिबंधित समय सीमा के दौरान भी भीड़ भाड़ वाले इलाकों से गुजरते रहते हैं। आज भी एक भारी वाहन को गोदाम के अंदर ले जाने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। इस मार्बल विक्रेता द्वारा रखा गया निजी सुरक्षा कर्मी ट्रैफिक को रोक कर भारी वाहन को गोदाम में ले जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन छुट्टी पर होने के बावजूद अपनी कार में जा रहे ट्रैफिक पुलिस के एसआई ने उसे फटकार लगाई। लेकिन वर्दी में न होने के कारण दुकान मालिक और उसके निजी सुरक्षाकर्मी ने ट्रैफिक पुलिस के एसआई से बहस शुरू कर दी। जब उन्हें पता चला तो वह उक्त एसआई से माफी मांगने लगे। लेकिन उक्त एसआई ने अपना फर्ज निभाते हुए ट्रैफिक के सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह को बुला कर उस ट्रक को इम्पाउंड करवा दिया। लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है इस मार्बल व्यापारी के रोजाना ही आने वाले ट्रक यातायात को प्रभावित करते हैं। वैसे तो ट्रैफिक में बाधा डालने का पर्चा दर्ज करने का अधिकार भी ट्रैफिक पुलिस के पास है। लेकिन इस अधिकार का उपयोग बहुत कम ही होता है।
