*👉🏻 बंद के अंदर खुला रहा जालंधर* *👉🏻 सोशल मीडिया पर बंद के प्रचार के बाद देहात के कुछ इलाके छोड़ खुला रहा ज़िला*
जालंधर,10 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल भारत बंद के प्रचार के बावजूद देहात के कुछ इलाके छोड़ ज़िला खुला रहा। 2 अप्रैल को दलित समाज द्वारा भारत बंद करवाया गया था। जिसके बाद जरनल कैटेगरी द्वारा 10 अप्रैल भारत बंद किये जाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू किया गया था। देश के कई राज्यों में बंद का असर देखने को मिला और कुछ स्थानों पर पथराव भी हुआ। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अगर शहर की बात करें तो शहर आम दिनों की तरह खुला हुआ है। लेकिन गुरु नानकपुरा,लांबड़ा व उग्गी में लोगों ने दुकानें बंद रखी।लेकिन आने-जाने वाले लोगों को रोका नहीं गया। दुकानदारों ने कहा कि वह स्वयंइच्छा से दुकानें बंद कर भारत बंद में सहयोग कर रहे हैं।