*👉🏻 गांव खांबड़ा नज़दीक बस और छोटे हाथी की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,2 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव खांबड़ा के नजदीक स्थित बिजली घर के सामने निजी बस और छोटे हाथी की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार जालंधर नकोदर रोड पर स्थित गांव खांबड़ा में दोपहर बाद एक निजी बस की सब्जी से लदे हुए छोटे हाथी के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटे हाथी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर होने के कारण छोटे हाथी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को साइड में करवा कर रास्ता खुलवाया। घायलों का इलाज चलते होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।