*👉🏻 जालंधर में दूसरे शहर से आई पुलिस ने दी दबिश, हाई प्रोफाइल मामले की इलाके में रही चर्चा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,10 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- आज सुबह जालंधर के पॉश इलाके लाजपत नगर में दूसरे शहर से आई पुलिस ने दबिश दी। जिस कारण सारा दिन इलाके में चर्चा होती रही। जानकारी के अनुसार दूसरे शहर से पांच गाड़ियों में आए पुलिसकर्मियों ने लाजपत नगर में एक कोठी में दबिश दी।
सुबह 11:00 बजे तक पुलिस मुलाजिम उक्त कोठी में रहे और कोठी में रहने वालों को 11:00 बजे के बाद अपने साथ लेकर चले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामला दहेज केस से जुड़ा हुआ था। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण इलाके में कोई भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं था।
नाम ना छापने की शर्त पर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि गुरदासपुर से पांच गाड़ियों में आई पुलिस ने उक्त कोठी में रहने वालों पर दबिश दी थी। उक्त कोठी में रहने वालों का दहेज उत्पीड़न का कोई मामला चल रहा है। सारा दिन इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा इलाके में होती रही।

