*👉🏻 दिल्ली में श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक मंदिर को गिराए जाने के रोष स्वरूप जालंधर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,10 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- दिल्ली में तुगलकाबाद क्षेत्र में श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक मंदिर को दिल्ली डिवेलपमेंट अथॉरिटी द्वारा गिराए जाने के बाद पंजाब सहित देशभर में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए थे। जिसके बाद जालंधर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जालंधर के एडीसी जसबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को हुक्म जारी करना चाहिए कि इस ऐतिहासिक मंदिर को लोगों की आस्था को देखते हुए दोबारा से पूरी शानो शौकत के साथ बनाया जाए
ताकि अन्य ऐतिहासिक धार्मिक स्थानों की तरह इसका भी निर्माण हो सके। समूह संस्थाओं के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह ऐतिहासिक मंदिर को बचाने के लिए हुक्म जारी करें और साथ ही मंदिर को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन करने आए लोगों को जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था उन्हें रिहा किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में एससी कमिशन पंजाब के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा, भगवान वाल्मीकि सभा आबादपुरा जालंधर के दीपक तेलू, भगवान वाल्मीकि धर्म प्रचार सभा के राजू अंजान, राष्ट्रीय प्रधान हिंदू जागृति मंच मनदीप बक्शी, श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपिंदर कुमार, ब्राह्मण कल्याण परिषद पंजाब के प्रधान अजय दत्ता, भावाधस के सुभाष सोंधी, इंटरनेशनल अंबेडकर सेना के प्रधान राम मूर्ति, ऑल इंडिया नंबर प्लेट मेकर एसोसिएशन के प्रधान गोपाल पाली, समाज सेवक कुलविंदर सिंह, समाज सेवक संदीप विरदी, रमन कुमार, यंग एडवोकेट क्लब के प्रधान एडवोकेट मोहित भारद्वाज आदि शामिल थे।


