*👉🏻 अदालत की शरण में पहुंचा इंस्पेक्टर बाजवा*

जालंधर,11 मई-(प्रदीप भल्ला)-शाहकोट से कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया पर अवैध खनन का मामला दर्ज कर चर्चा में आने वाले मैहतपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा अपनी जान की सुरक्षा के लिए जालंधर की अदालत में पहुंचे। कुछ दिनों से पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक लोगों के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण इंस्पेक्टर बाजवा अखबारों की सुर्ख़ियों में रहे हैं जिस कारण बाजवा को इन लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। इसीलिए अपनी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए इंस्पेक्टर बाजवा आज जालंधर की माननीय अदालत की शरण में पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने लिखित रुप से अर्जी दाखिल कर अपनी जान की सुरक्षा मांगी है।