*👉🏻 अगवा हुए बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला, दो आरोपी महिलाएं काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,17 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस ने कल रात 9:30 बजे अगवा हुए 15 दिन के बच्चे को 24 घंटे के अंदर-अंदर ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया की कल रात 9:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक फेयर फार्म के नजदीक से एक 10 साल की बच्ची रेशमी के हाथ से 15 दिन का लड़के शिवा को छीन कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को बठिंडा से गिरफ्तार कर उनके पास से शिवा को बरामद कर लिया है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जैसे ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने 15 दिन के बच्चे को अगवा कर लिया है तो पुलिस ने उसी समय जांच शुरू कर दी। जांच दौरान पुलिस को पता चला की तिलक राज पुत्र अमरचंद निवासी पिंड कोट करार खां जिला कपूरथला और उसकी पत्नी राजविंदर कौर उर्फ ज्योति ने बच्चे को अगवा किया है और बलविंदर कौर निवासी मुक्तसर साहिब, बलविंदर कौर पत्नी पप्पू सिंह निवासी पिंड चक फतेह सिंह वाला जिला बठिंडा के द्वारा मनजीत कौर उर्फ मंजू पत्नी मंगल दास निवासी भगतपुरा नजदीक शेखुपुरा जिला कपूरथला के साथ मिलकर इंदरजीत कौर पत्नी करमजीत सिंह निवासी पिंड मरोड़ जिला रोपड़ जिसका पति बठिंडा कैंट आर्मी में नौकरी करता है को गुमराह करके सवा चार लाख रुपये में बच्चा बेच दिया है।
पुलिस ने तुरंत ही एक स्पेशल टीम तैयार कर बच्चे को बठिंडा से बरामद कर लिया और आरोपी महिलाएं मनजीत कौर उर्फ मंजू पत्नी मंगलदास निवासी भगतपुरा नजदीक शेखुपुरा जिला कपूरथला और बलविंदर कौर पत्नी पप्पू सिंह निवासी पिंड चक फतेह सिंह वाला जिला बठिंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अगवा हुए बच्चे शिवा को उसके परिजन चंदा देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी नीटू की दुकानें नजदीक फेयर फार्म को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों तिलक राज पुत्र अमरचंद, राजविंदर कौर उर्फ ज्योति पत्नी तिलक राज दोनों निवासी पिंड कोट करार खां जिला कपूरथला, सुखराज सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी पिंड भागू थाना कैंट जिला बठिंडा और बलजिंदर कौर निवासी मुक्तसर साहिब को इस मामले में नामजद कर लिया है।