*👉🏻 120 पेटी शराब सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार* *👉🏻 हेरोइन सहित एक महिला भी गिरफ्तार*
जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने 120 पेटी शराब सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने आरोपियों की पहचान कपूरथला निवासी लखबीर सिंह उर्फ लखी, आदमपुर निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ सोनू और कपूरथला निवासी सोमा सिंह के रूप में बताई है। तीनों के पास से अलग-अलग ब्रांड की 120 पेटी शराब मिली। बरामद शराब का कोई भी दस्तावेज तीनों के पास नहीं था। ऐसे में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। वहीं एएसआई संजीव कुमार ने लम्मा पिंड चौक पर एक महिला को काबू कर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी महिला की पहचान मोगा निवासी जोगिंदर कौर के रूप में हुई। उधर एएसआई संजीव कुमार ने छीना झपटी के आरोप में बस्ती दानिशमंदा निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद हुआ।

