*👉🏻 लवली प्लाईवुड पर आयकर विभाग की रेड*
जालंधर-(प्रदीप कुमार)-आबादपुरा में स्थित मशहूर प्लाईवुड शॉप पर आयकर विभाग ने दबिश दी। जानकारी के मुताबिक दोपहर 2:15 बजे आयकर विभाग की टीम आबादपुरा में स्थित लवली प्लाईवुड नामक शॉप पर पहुंची और जांच शुरू की। आयकर विभाग के अधिकारियों ने दुकान से सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। गौरतलब है कि पिछले दिनों में शहर की कई मशहूर दुकानों पर आयकर विभाग की रेड हो चुकी है। जिससे आयकर विभाग ने काफी रिकवरी की है।

