*👉🏻 ओवरलोड स्कूली वाहनों के किए चालान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,30 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज अलग-अलग स्कूलों के ओवरलोडेड वाहनों के चालान किए गए। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक विशेष मुहिम चलाई गई।
जिसमें स्कूल बच्चों को ले जाने वाली बसों, ऑटोस और अन्य वाहनों की चेकिंग की गई। स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ओवरलोडेड वाहनों के चालान किए गए। अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी कर ट्रैफिक पुलिस ने 71 स्कूली वाहनों के चालान किए।
साथ ही स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी गई कि आगे से किसी भी वाहन में जरूरत से ज्यादा बच्चों को ना बिठाया जाए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपील की गई कि अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें ओवरलोडेड वाहनों में स्कूल ना भेजें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। एसीपी ट्रैफिक ने कहा कि यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

