*👉🏻 दुनिया देखने से पहले ही सुला दिया मौत की नींद, कूड़े में मिला भ्रूण, पुलिस कर रही जांच* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,14 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- महानगर में एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई। किसी निर्दयी मां ने अपने बच्चे को दुनिया में कदम रखने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया और उसके भ्रूण को कूड़े में फेंक दिया। थाना आठ के अंतर्गत आती फोकल प्वाइंट चौकी
में पड़ते संजय गांधी नगर में नहर के पास कूड़े के ढेर में एक 5 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ मिला जिसे देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी ताकि पता चल सके कि किसने एक मासूम को दुनिया में आने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया। चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।


