*👉🏻 वेस्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण जोरों पर, सरकार को लग रहा लाखों रुपए का चूना* *👉🏻’भ’ नाम का प्रॉपर्टी डीलर धड़ाधड़ बना रहा है अवैध रूप से कोठियां* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,29 अगस्त 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- वेस्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण जोरों पर चल रहा है। निगम अधिकारियों को पता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। “भ” नाम का प्रॉपर्टी डीलर वेस्ट क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से कोठियां तैयार कर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहा है।
न्यू दशमेश नगर में एमडी स्कूल के साथ चार कोठियों का निर्माण हो रहा है। इसी के साथ ही घासमंडी श्मशान घाट के पास भी अवैध कोठियां बनाई जा रही हैं। इसके इलावा देओल नगर में भी उक्त डीलर की कई कोठियां बन रही हैं। बिना नक्शा पास करवाए और सरकारी फीस जमा करवाए कोठियां बनाकर उक्त डीलर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहा है और अपनी जेबें भर रहा है।
जब इस बारे में एटीपी विकास दुआ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मौके पर जाकर जांच करने के बाद सख्त कार्रवाई करेंगे। अवैध रूप से तैयार हो रही इन कोठियों की शिकायत नगर निगम प्रशासन को की जा चुकी है। अब देखना यह है कि नगर निगम का बिल्डिंग विभाग कब इन पर कार्रवाई करता है।