*👉🏻 बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत*
जालंधर,5 अक्तूबर-(ज्ञान सिंह)-थाना डिवीजन नंबर एक के अंतर्गत आती सेठ हुकमचंद कॉलोनी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण महिला की मौके
पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुरिंदर कुमार अपनी पत्नी प्रभा रानी निवासी गोपाल नगर के साथ मकसूदां मंडी से फल खरीद कर आ रहे थे। जैसे ही वह सेठ हुकमचंद कॉलोनी के पास पहुंचे तो एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण महिला नीचे गिर गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरिंदर कुमार घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना एक कि पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ट्रक चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है।

