*👉🏻 वाल्मीकि भाईचारे ने बंद की कॉल ली वापिस* *👉🏻 पूरी खबर पढ़ें हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालंधर,6 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- 7 सितंबर को पंजाब बंद की कॉल वाल्मीकि भाईचारे द्वारा वापस ले ली गई है।
कलर्स चैनल पर चल रहे धार्मिक सीरियल राम सिया के लव कुश में महर्षि भगवान वाल्मीकि जी महाराज के बारे में गलत इतिहास दिखाए जाने से रुष्ट हुए वाल्मीकि भाईचारे के लोगों ने 7 सितंबर को पंजाब बंद की काल दी गई थी। लेकिन आज पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा के साथ हुई बैठक में वाल्मीकि भाईचारे ने सहमति जताते हुए पंजाब बंद की काल को वापस ले लिया है। इस बारे में वाल्मीकि सभा के सुभाष सोंधी ने बताया है कि कल पंजाब बंद की काल को वापस ले लिया है।


