*👉🏻 विधायक रिंकू ने केक काट मनाया कांग्रेस की जीत का जश्न* *👉🏻 जीत का जश्न या एमपी सीट की तैयारी का संकेत*
जालंधर,12 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत की खुशी मनाने के लिए वेस्ट क्षेत्र से विधायक सुशील रिंकू ने अपने घर में केक काटा। इस मौके पर बड़ी गिनती में कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए।
ये समारोह जीत की खुशी का था या एमपी चुनावों की तैयारी के लिए प्रदर्शन था। शहर में चर्चा है कि जालंधर में एमपी सीट के लिए विधायक रिंकू को लाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन विधायक ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रिंकू समर्थकों में चर्चा है कि जालंधर में एमपी चुनावों में रिंकू पाजी को ही खड़ा किया जाएगा। लेकिन इन बातों से परे विधायक ने भारी एकत्रता कर कांग्रेस पार्टी की जीत की खुशी मनाने के लिए केक काटा और पार्टी प्रधान राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह को जीत का श्रेय दिया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

