*👉🏻 पंजाब से अफीम बरामद*

जालंधर,6 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ देहाती ने 800 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए एस एस पी नवजोत सिंह माहल ने बताया की एसआई निर्मल सिंह सीआईए स्टाफ देहाती पुलिस पार्टी सहित मेन जीटी रोड टी प्वाइंट गांव गढ़ी बख्श में मौजूद थे और नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक i20 कार को रोका, जिसे पंजाब सिंह पुत्र लेट इंदर सिंह निवासी गांव बटाला थाना व्यास जिला अमृतसर चला रहा था। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके डैशबोर्ड में से एक लिफाफा बरामद हुआ। जिसे चेक करने पर उसमें से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसकी कार ज़ब्त कर ली। पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह डेढ़- दो साल से अफीम तस्करी का काम कर रहा है। वह झारखंड से अफीम लाकर यहां पर परचून में ट्रक ड्राइवरों व अन्य लोगों को अफीम बेचता था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।