*👉🏻 गांव बल्लां में झुग्गियों में सोए हुए परिवार पर कातिलाना हमला, दो की मौत, एक परिवार के पांच घायल, 70 हजार रुपए की नकदी व सोने के गहने लूटे* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 सितम्बर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना करतारपुर के अंतर्गत आते गांव बल्ला में बीती रात 2:30 बजे के करीब झुग्गियों में सो रहे दो परिवारों पर 10-12 हथियारबंद लुटेरों ने हमला कर दिया। जिस कारण एक महिला रेशमा की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति सालिगराम दहशत के कारण हार्ट अटैक आने से मर गया।
लुटेरे एक परिवार के 5 लोगों को घायल कर उनसे 70 हज़ार रुपये की नकदी व सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए घायल सोहन लाल ने बताया कि बीती रात 2:30 बजे के करीब गांव बल्ला में झुग्गियों में वह अपने परिवार सहित सो रहे थे कि अचानक दो परिवारों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। लुटेरों ने आते ही तेजधार हथियारों से उनके परिवार पर हमला बोल दिया। जिस कारण उनके बेटे तलविंदर, बबलू, सन्नी और तलविंदर की पत्नी रेखा घायल हो गए। हमलावरों ने सोहन लाल की पत्नी रेशमा पर भी हमला किया था जिस की मौके पर ही मौत हो गई। सोहन लाल ने बताया कि उनके घर में जागरण के लिए एकत्रित की हुई 70 हज़ार रुपये की राशि पड़ी हुई थी। जिसे लुटेरे उठाकर ले गए। लुटेरों ने उनके व परिजनों के हाथ में पहनी हुई अंगूठियां और महिलाओं के कानों व हाथों में पहनी हुई बालियां और अंगूठियां भी छीन ली।
लुटेरों ने साथ ही रहते एक परिवार के सदस्यों पर भी हमला किया था। जिसमें सालिगराम नामक व्यक्ति की घटना को देखते हुए दहशत से हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गई। सालिगराम के परिजन भी इस हमले में घायल हुए हैं जिन्हें काला बकरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। जबकि सोहनलाल व उसके परिजनों को जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना करतारपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है।


