*👉🏻 कोरोना काल में दो महीने बंद के दौरान घरों,उद्योगों, व्यापारियों व आम जनता के बिजली बिल भी माफ किये जायें-अनिल सच्चर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 सितंबर 2021-(प्रदीप भल्ला)-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सचिव अनिल सच्चर ने एक बयान में कहा की मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपनी कैबिनेट में यह पास किया है कि जिनके 2 केवी के कनेक्शन हैं
उनके बिल पेंडिंग जोकि 1200 सौ करोड रुपए करीब है, उन्हें माफ किया जाएं यह पैसा पंजाब सरकार पावर कॉम को देगी। लेकिन मैं मुख्यमंत्री को कहना चाहता हूँ कि कोरोना काल में लॉकडाउन दौरान जो उद्योग और व्यापार बंद रहे हैं उनको और आम जनता को भी इस दायरे में लाया जाए और उन के घरों के 2 महीने के बिजली के बिल माफ किए जाएं। व्यापारी और उद्योगपति तो सरकार को टैक्स भी देता है लेकिन कोरोना काल में उनके उद्योग और व्यापार बंद रहे हैं। वो घर में रहे है। कांग्रेस सरकार ने उन्हें 2 महीने के बिल माफ करने के लिए भी कहा था लेकिन माफ नहीं किए। इसलिए हमारी आप से प्रार्थना है कि कोरोना काल के 2 महीने के बंद के दौरान उद्योगों और व्यापारियों और घरों के भी बिल माफ किए जाएं।


